Search

November 3, 2026 10:21 pm

पुलिस की कार्रवाई, दो केस के तीन आरोपी गिरफ्तार।

कांड संख्या 69/26 के दो नामजद अभियुक्तों के साथ एक वारंटी भी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। थाना पुलिस ने लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांड संख्या 69/26 के दो प्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार केवट उर्फ विकास केवट (22) और विकास राय उर्फ मोनू राय (26) शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
वहीं, GR-17/17 में जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पचुवाड़ा रांगा केवट टोला निवासी सुखदेव केवट (43) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!