Search

June 22, 2026 8:22 am

रोजेदारों ने अदा की अलविदा जुम्मे की नमाज

सतनाम सिंह

पाकुड़ दिलावर कालोनी मस्जिद में रमजान महीने में रोजेदारों ने नमाज अदा किए । वहीं रमजान का पाक महीने खत्म होने को है । शुक्रवार को रमजान महीने के आखिरी जुम्मे की नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने नमाज के बाद मूल्क की शांति की दुआ की.
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी रोजेदारों ने सुबह से ही अलविदा जुमे की नमाज की तैयारियां शुरू कर दी थी. सभी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई । नमाज के समय पुलिस रही चौकन्ना ।इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए दिन बहुत खास ही होता है. इस साल अलविदा जुम्मा शुक्रवार को पढ़ा गया । खास बात यह है कि अलविदा जुम्मे के दिन ही लोग इफ्तार के बाद ईद के चांद का दीदार करते हैं और अगले दिन शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. अलविदा जुमे का नमाज अदा कर निकले जिला के उप विकास आयुक्त मोहम्मद शाहिद अख्तर ने ईद उल फितर को लेकर जिले वासियों को मुबारकबाद दिया साथ ही शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईद मनाने को लेकर लोगों से किया अपील ।

IMG 20230421 WA0028
IMG 20230421 WA0027 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!