Search

July 19, 2026 12:02 am

जब लौटे वर्दी वाले बेटे, गर्व और सम्मान से झूम उठा पूरा गांव।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सुंदरपुर गांव के दो युवाओं ने देश सेवा के प्रति अपने समर्पण व जज्बे का परिचय देते हुए महार रेजिमेंट में छह माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर सोमवार को घर वापस लौटे । जहां स्वजन सहित ग्रामीणों ने गर्मजोशी से दोनों अग्निवीरो का स्वागत किया गया। गांव के ध्रुव यादव के पुत्र अरविंद यादव व तपन महतो ,पिता राजकिशोर महतो का चयन अग्निवीर में दिसम्बर 2025 को हुआ था। जहां दोनों ने मध्यप्रदेश अंतर्गत महार रेजिमेंट में प्रशिक्षण प्राप्त किया। दोनों के घर पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने गर्व व्यक्त किया, वहीं गांव के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्रामीणों ने कहा कि दोनों युवाओ ने देश की सेवा का मार्ग चुनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से गांव के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी व वे भी राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने को प्रोत्साहित होंगे।इस अवसर पर मोहल्लेवासियों ने दोनों युवाओं का स्वागत करते हुए उनके साहस, अनुशासन व देशभक्ति की भावना की सराहना की। अग्निवीर युवाओ ने बताया कि देश सेवा की जज्बा व जुनून से हमलोगों ने अग्निवीर बनना ठाना। इसको लेकर हम दोनो ने वर्षो से मेहनत किया। प्रशिक्षण के दौरान भी साहस , अनुशासन व देशभक्ति की भावना लिए आगे बढ़ते गया। युवाओ से अपील करते हुए युवाओ ने कहा कि देश सेवा को लेकर सभी की निष्ठा व समर्पण भाव से आगे आना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!