राजकुमार भगत
18 जून को धनुषपुजा मध्य विद्यालय में होगी परीक्षा,एंडवेर अकादमी में नामांकन को लेकर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए दो दिन शेष बचे है। 16 जून तक इच्छुक छात्रों को आवेदन फॉर्म डीएसई कार्यालय में जमा कराना होगा। आवेदन फॉर्म प्रखंड के बीआरसी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। 18 जून को सदर प्रखंड के धनुषपुजा मध्य विद्यालय में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा के दो दिन बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सफल हुए छात्र 21 जून से 30 जून तक अपना नामांकन करा सकते है। बतादें कि उपायुक्त के प्रयास से सीएसआर के तहत बीजीआर माइनिंग द्वारा एंडवेर अकादमी माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर जिले के छात्रों की नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि इस इलाके में बहुत से छात्र हैं जो पढ़ने में बहुत अच्छे हैं लेकिन वो आर्थिक दिक्कतों की वजह से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते है। वैसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए कोचिंग संस्थान का संचालन किया जा रहा है। जहां 400 छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नि:शुल्क में कराई जाएगी। साथ ही उन्हें स्टडी मटेरियल भी फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने छात्रों से प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन फॉर्म भरकर डीएसई कार्यालय में जमा कराने की अपील की है।










