Search

June 22, 2026 4:51 am

नगर थाना की पुलिस ने अर्ध विक्षिप्त महिला को भेजा रांची कांके।

बेहतर इलाज के लिए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ने थाना परिवार की तरफ से की मानवीय सहायता।

108 एंबुलेंस की सहायता से भेजा रांची

सतनाम सिंह

नगर थाना की पुलिस ने एक अर्ध विक्षिप्त महिला और उसके एक करीब तीन महीने के बेटे को जो कि अपने घर से बिछड़ गए थे जिसका कोई अता-पता नहीं मिल पाया काफी जड्डो -जहत के 2 दिन बाद, आखिरकार अंतिम क्षण तक जब कोई व्यवस्था नहीं हो पाया तो आखिरकार नगर थाना की पुलिस ने उक्त महिला और बच्चे को सोना जोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात कह कर रांची स्थित कांके रिम्स में रेफर कर दिया, जिसके बाद एक टीम गठित कर एंबुलेंस के माध्यम से उक्त महिला शाहिद बच्चों को पुलिस रांची लेकर चली गई। उक्त अर्थ विचित्र महिला एवं बच्चों को एंबुलेंस के साथ सी सुकरू उरांव एवं दो महिला कांस्टेबल के साथ रांची स्थित कांके रिम्स ले जाया गया। ले जाने के दौरान मौके पर मुख्य रूप से नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एस आई संतोष कुमार, एस आई शुभम कुमार,एस आई शुभम सिंह, एएसआई अवधेश यादव,अनिल सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।सभी ने बढ़ चढ़ कर महिला को सही स्थान पर पहुंचाने में मदद की।

नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई संतोष कुमार, एसआई सुभम सिंह और नगर थाना पुलिस ने मानवीय सहायता कर निभाया अपना फर्ज,इन ऑफिसर्स को एक सैल्यूट बनता है।

WhatsApp Image 2023 12 23 at 8.30.51 PM 1 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!