Search

June 22, 2026 5:04 am

नवनिर्मित गार्बेज प्रोसेसिंग प्लांट का आनलाइन शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा रांची से किया गया।

बजरंग पंडित

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा पाकुड़ प्रखंड स्थित चापाडांगा में नगर विकास एवं आवास विभाग के सौजन्य से नवनिर्मित गार्बेज प्रोसेसिंग प्लांट के संचालन कार्य का निरक्षण किया, कार्य का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा रांची स्थित मोराबादी से किया गया। इसके तत्पश्चात उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा भी प्लांट के संचालन कार्य का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्लांट के संचालन कार्य के शुभारंभ होने से विभिन्न वार्डों से एकत्रित कचरा का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने में इस प्लांट से काफी मदद मिलेगी और शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में एक नया आयाम मिलेगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, नगर प्रशासक राजकमल मिश्रा, नगर परिषद के नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे, नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा, एसएमपीओ पवन कुमार, प्रधान लिपिक देवाशीष देव बर्मन, अभियंता आदित्य,राजू, सुबोध कुमार, आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट से नीरज झा मधुसूदन समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

img 20231229 wa00283795573083090864193
img 20231229 wa00277965124893451617630
img 20231229 wa00267662277955459856785

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!