Search

June 22, 2026 8:14 am

10 वर्षों में सांसद के द्वारा एक ट्रेन का ठहराव न हो पाया तो पाकुड से ट्रेन खुलवाना सांसद के लिए दूर की कोड़ी।

रामकुमार भगत

पाकुड़ । आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा के पाकुड़ साहिबगंज से कोयला एवं पत्थर उठाव बंद कर देंगे के बात पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टिप्पणी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर आया कि रेलवे से संबंधित जनहित में जो मांग मेरे द्वारा रखी गई है वो मांग रेल मंत्रालय द्वारा पूरा नहीं किया गया तो आगामी महीने में पत्थर और कोयले की ढोलाई अपने संसदीय क्षेत्र में बाधित कर देंगे। श्री आलम ने इस बात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षो में एक सांसद के रूप में इस क्षेत्र को सुबिधा देने हेतु कहा तक संघर्ष किया । राजमहल सांसद विजय हांसदा जी पहले रेल रोको आंदोलन कर जनता को सुबिधा दिलाने की मांग करते। मांगे पूरी ना होने पर पत्थर व कोयले की ढोलाई बाधित करने की बात कहना चाहिए । रेल मंत्रालय आपका मांग पूरी नहीं कि तो आप रेलवे के खिलाफ धरना-प्रदर्शन क्यों नहीं किया ? अब जब चुनाव सामने है तो जनता के हित का ख्याल आ गया। जनत को आप बेकूफ़ नहीं बना पाएंगे।जनता सब समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों में कोयला और पत्थर की कारोबार प्रभावित होने से व्यापारियों एवं मजदूर वर्गों में कैसी दयनीय स्थिति हो गई थी। कोयले तथा पत्थर की ढोलाई बाधित किये जाने के समाचार से सभी लोगो मे बेचैनी है । लोग आपके दिलो में रहते हो या ना रहते हो ये जरूरी नहीं आपको अपने काम से जनता के दिलो में रहना जरूरी है। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि राजमहल सांसद विजय हांसदा जी कोई नई ट्रेन दिलाना तो दूर की बात जो पुरानी ट्रेन थी उसे भी चालू नहीं कर सके, इस क्षेत्र से गुजरने वाली एक्सप्रेस / मेल ट्रेनों को 10 वर्षो में एक भी ट्रेन रुकवा भी नहीं सके। आखिर 10 वर्षों तक जनता का ख्याल नहीं आया। अभी जब चुनाव सर पर है तो इस तरह का बयान बाजी समझ से परे है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!