लिट्टीपाड़ा में कार्यकर्ताओं की एक ही स्वर, पार्टी की आदेश सर्वोपरि, मन लगाकर करेंगे काम
राजकुमार भगत
पाकुड़। जैसा कि पूर्व अनुमान लगाया गया था की टिकट घोषणा के बाद पार्टी के अंदर और बाहर दोनों और भूचाल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । टिकट की घोषणा के बाद भाजपा के अंदर और बाहर ना दिखने वाली भूचाल है। जिन्हें पार्टी की टिकट मिला है वह तो गदगद है, और जिन्हें नहीं मिली है वे गम में हैं । उनके लिए बस इतना ही काफी है कि क्या गम है कि जो आप छुपा रहे है भाजपा ने महेशपुर से 2024 के विधानसभा चुनाव में एक नए चेहरे नवनीत हेंब्रम महेशपुर से स्थान दिया है। इससे वहां की जनता तो खुश है किंतु संभावित उम्मीदवार में मायूसी है ।
महेशपुर से मिस्त्री सोरेन तृणमूल पार्टी से लड़ेंगे चुनाव
अगर हम बात करें महेशपुर से मिस्त्री सोरेन की तो टिकट की घोषणा होते ही नाराज चल रहे थे अंत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अपना नाता तोड़ते हुए अपना इस्तीफा जारी कर दिया है। मिस्त्री सोरने साफ कहना है कि पार्टी ने हम लोग को लायक नहीं समझा इसलिए जिसको उचित समझा टिकट दिया है। किंतु हम चुनाव लड़ेंगे और हमारा मुद्दा विकास के साथ-साथ राजनीतिक घुसपैठ होगा। यह पूछे जाने पर कि आप निर्दलीय खड़ा होंगे अथवा किसी पार्टी से इसका खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं तृणमूल कांग्रेस पार्टी के टिकट पर महेशपुर से चुनाव लड़ूंगा । मालूम हो कि मिस्त्री सोरेन पिछले विधानसभा में भाजपा की टिकट पर महेशपुर से चुनाव लड़े थे और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रोफेसर स्टीफन मरांडी से हार का सामना करना पड़ा था।
लिट्टीपाड़ा में किसी को नाराजगी नहीं
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए बेहतर साबित होने वाला है। यहां से भाजपा ने बाबूधन मुर्मू को टिकट दिया है और सभी संभावित उम्मीदवार ने किसी भी प्रकार से नाराजगी व्यक्त करने से इनकार किया है। हमारे संवाददाता ने सर्वप्रथम बात किया साहेब हसदा से साहेब ने स्पष्ट रूप से कहा की पार्टी ने जो भी कुछ किया है सोच समझ कर किया है । हमें पार्टी के निर्देशों का अक्षरसह पालन करना है और पूरी ईमानदारी से अपने उम्मीदवार को जीतने के लिए पार्टी दिशा निर्देश के अनुसार काम करूंगा। भाजपा पूर्व प्रत्याशी दानीयल किस्कू ने भी अपनी बात को स्पष्ट रखते हुए कहा की पार्टी सभी कुछ सोचते समझते किसी एक प्रत्याशी को टिकट देती है।भले ही दावेदार कई हो। किंतु इसमें कहीं नाराज होने वाली बात नहीं है। हम सब सामूहिक रूप से लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से बाबूधन जी को भारी मतों से जीतने के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे। पार्टी के दिशा निर्देश सराखों पर है। पार्टी का निर्देश सर्वोपरि है।
क्या कहते हैं भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी
भाजपा के संथाल परगना प्रक्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल बताते हैं कि पार्टी ने बहुत ही सोच समझकर दोनों उम्मीदवार को टिकट दिया है। इससे मैं भी संतुष्ट हूं और पार्टी के सभी लोग संतुष्ट हैं और यदि कोई रुष्ट हैं तो उनकी कोई अपनी वजह रही होगी। क्योंकि पार्टी तो किसी एक व्यक्ति को ही टिकट दे सकती है और इसमें बहुत कुछ आकलन किया जाता है। उन्होंने सभी को तन मन से पार्टी कार्य में जुड़ जाने के लिए अनुरोध किया।









