Search

June 19, 2026 9:58 am

BB 17: ईशा मालवीय को समर्थ जुरेल ने किया जबरदस्ती Kiss, वायरल हुआ वीडियो

[ad_1]

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ की चेहेती प्रतिभागी ईशा मालवीय (Isha Malviya) लगातार खबरों में हैं. हाल ही में घर में उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी. दोनों के बीच लगातार तू-तू, मैं-मैं का खेल चल रहा है. अब इस कपल का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है. वीडियो में समर्थ ईशा को जबरदस्ती गले लगाते और किस करते दिख रहे हैं. जबकि वीडियो में ईशा लगातार उन्हें ऐसा करने से रोकती हैं और उनसे दूर भागने की कोशिश कर रही हैं.

सामने आए वीडिय में देखा जा सकता है कि कैसे ईशा को समर्थ ई जबरदस्ती पकड़ते और किस कर रहे हैं. इस दौरान ईशा समर्थ को रोकती रहीं. उन्होंने कहा, “हट जा यार चिंटू मुझे लग गई.” लेकिन समर्थ नहीं मानते हैं. वह लगातार उनके साथ जबरजस्ती करते हैं.

जैसे ही कपल का ये वीडियो सामने आया,ठीक नेटिजन्स रिएक्शन देते हुए दोनों को जमकर लताड़ लगाने. वहीं यूजर्स समर्थ की हरकतों की वजह से उन्हें ट्रोल करने लगे. क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “समर्थ ईशा के साथ जबरदस्ती किए गए किस और छूने से डरावना दिखने लगा है. वह शायद सोच रहे होंगे कि स्क्रीन पर यह अजीब लग रहा है, लेकिन यह घिनौना लग रहा है. एक अन्य यूजर ने सलमान खान से इस पर एक्शन लेने की अपील किया है. यूजर ने लिखा, “सलमान खान आपको इस पर जरूर एक्शन लेना चाहिए चाहिए. ये चिंटू प्यार के नाम पर हमेशा ऐसी हरकत करता है.”

बता दें कि जहां ईशा मालवीय शुरुआत से ही ‘बिग बॉस 17’ के घर में हैं. वह अपने यूनिक स्टेटमेंट और अपनी एक्टिविटी को लेकर लगातार खबरों में हैं. जबकि समर्थ जुरेल ने बाद में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बनकर इन दिनों दर्शकों पर छाए हुए हैं. शो में एंट्री के बाद समर्थ ने बताया था कि वह ईशा के बॉयफ्रेंड हैं. हालांकि, ईशा ने पहले इन बातों को इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों वास्तव में रिलेशनशिप में हैं.बिग बॉस के घर में दोनों को अक्सर इंटीमेट होते देखा जाता है.

Tags: Bigg boss



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!