Search

November 27, 2026 6:03 pm

Bihar: पूर्णिया में मनरेगा अकाउंटेंट की हत्या, शूटर्स ने ओवरटेक कर मारी गोलियां, मौके पर मौत

[ad_1]

पूर्णिया. पूर्णिया में इन दिनों अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गये हैं. बुधवार की शाम श्रीनगर थाना क्षेत्र के रहिका टोला गांव में पुल के पास अपराधियों ने मनरेगा के लेखापाल संजीव कुमार को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. संजीव कुमार अपने दूसरे साथी राजीव कुमार के साथ बाइक से अमौर से अपने घर चंपानगर आ रहा था, इसी दौरान ये घटना हुई. बताया जाता है की पुरानी रंजिश में मनरेगा कर्मी की गोली मारकर हत्या की गई है.

घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया के एसपी आमिर जावेद भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया वहीं इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है. प्रत्यक्षदर्शी राजीव कुमार ने कहा कि वो लोग अमौर से अपने घर चंपानगर आ रहे थे, तभी अपाची बाइक पर सवार दो अपराधी कदगमा से  उसका पीछा करने लगा. जैसे ही वह रहिका टोला पुल के पास पहुंचे कि अपराधियों ने उसे घेर कर पीछे से गोली मार दी जबकि उसके साथी राजीव को कुछ नहीं कहा.

घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना की पुलिस और सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है. एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टिया किसी रंजिश की बात आ रही है. इसकी जांच की जा रही है, फिलहाल अपराधी फरार हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा है. मृतक संजीव कुमार अमौर में मनरेगा में लेखापाल के पद पर पदस्थापित था.

Tags: Bihar News, Crime News, Purnia news

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!