Search

January 22, 2026 1:26 am

मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ का साफ निर्देश, लंबित मामलों और अंतरराज्य अपराधियों पर रखें पैनी नज़र

एस कुमार

महेशपुर पुलिस निरीक्षक कार्यालय कक्ष में पुलिस निरीक्षक प्रयाग दास ने मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी की. मासिक अपराध गोष्ठी में उपस्थित महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पाकुड़िया थाने के एसआई नागेंद्र कुमार व रदीपुर ओपी के एएसआई सुरेश कुमार से पुलिस निरीक्षक प्रयाग दास ने बारी-बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की. तथा त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही अंतरराज्य अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने सख्त निर्देश दिया. और पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सिदपुर गरम जलकुंड मेला व सरस्वती पूजा को लेकर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर