Search

July 28, 2026 7:26 am

डीसी ने लिया भूमि अधिग्रहण शिविर का जायजा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को सुंदरपुर स्थित पुराने पंचायत भवन में आयोजित भूमि अधिग्रहण शिविर का उपायुक्त मनीष कुमार ने जायजा लिया। शिविर मे काफी संख्या में रैयत उपस्थित थे। जहां अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी दिया। उपायुक्त ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में सभी रैयत सहयोग करे। जिससे कि एनएच का कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ हो सके। डीसी ने कहा कि पाकुड़ जिले में दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित होगी। हिरणपुर व पाकुड़ में बाईपास सड़क का निर्माण होना है। जिससे कि ट्राफिक समस्या से निजात मिल सके। एनएच निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।जिसमे रैयतों से जमीन से सम्बंधित डाक्यूमेंट ली जा रही है । लक्ष्य है कि 10 दिनों के अंदर सम्बन्धित रैयतों की भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि दे दी जाय। इसके बाद काफी तेज गति से सड़क निर्माण की कार्य प्रारम्भ होगी। इसलिए सभी रैयत मुआवजा राशि ले लें ।अन्यथा कानूनी विकल्प खुला हुआ है।इस अवसर पर बीडीओ टुडू दिलीप उपस्थित थे ।बताते चले कि भूमि अधिग्रहण को लेकर अंचल प्रशासन के द्वारा सुंदरपुर व अंचल कार्यालय हिरणपुर में 28 व 29 मार्च को शिविर आयोजित कर रैयतों से जमीन सम्बन्धी अभिलेख ली जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!