Search

May 10, 2026 10:36 pm

गरीबों संग थाली में बैठकर खाना खाया DCM ने, बोले- “ईश्वर ने लुत्फल भाई को खास मकसद से भेजा है”

DCM ने गरीबों को परोसा खाना, कहा– “लुत्फल भाई को देख लगता है अब भी जिंदा है इंसानियत”

पाकुड़: हर शाम गरीबों को भरपेट खाना खिलाने वाले लुत्फल हक के प्रयास को गुरुवार को उस समय नई पहचान मिली, जब हावड़ा डिवीजन के DCM एचएन गांगुली खुद पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और गरीबों के संग थाली में बैठकर खाना खाया।DCM ने ना सिर्फ खाना खाया, बल्कि खुद अपने हाथों से लोगों को भोजन भी परोसा। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी लुत्फल हक से इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जब उन्हें पता चला कि पिछले डेढ़ साल से रोज़ शाम को लगभग 300 लोगों को मुफ्त में खाना खिलाया जाता है, तो वे हैरान भी हुए और भावुक भी।

यह सिर्फ सेवा नहीं, ईश्वर का वरदान है – DCM गांगुली

भोजन के बाद DCM गांगुली ने लुत्फल हक की पीठ थपथपाते हुए कहा –”आज के समय में जब लोग खुद की जिंदगी में उलझे रहते हैं, लुत्फल जैसे लोग समाज के बारे में सोचते हैं। यह केवल एक सामाजिक पहल नहीं, बल्कि एक मिसाल है। ये ईश्वर की कृपा से ही संभव है।”

DCM बोले – कोई भूखा न सोए, यही सबसे बड़ा धर्म है

गांगुली ने कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर जहां रोजाना हजारों लोग आते हैं, वहां इस तरह की सेवा एक मिसाल बन सकती है। उन्होंने लुत्फल हक को भरोसा दिलाया कि रेलवे प्रशासन इस नेक काम में हर संभव सहयोग देगा।

हर शाम 300 से ज्यादा लोगों को मिलता है गरम भोजन

लुत्फल हक ने बताया कि वे पिछले करीब 18 महीने से हर दिन स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। भोजन में पूरी, सब्ज़ी, चावल और कभी-कभी मिठाई भी रहती है। खास बात यह है कि भोजन पूरी तरह पौष्टिक और साफ-सुथरा होता है।ऐसा मामला दिल को छू जाती हैं, क्योंकि जब कोई बिना स्वार्थ के दूसरों के लिए जीता है, तो वह इंसान नहीं, इंसानियत की मिसाल बन जाता है।

img 20250502 wa00128458076686569212736

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!