Search

May 10, 2026 2:24 pm

झामुमो की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,एक जुट होकर करें कार्य

राजकुमार भगत

पाकुड़। रविवार को जिले के धनुषपुजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिला समिति की बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में जिला व प्रखंड समिति के विस्तार को लेकर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम किया है इसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने नगर अध्यक्ष, सचिव व सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष व सचिव से नगर प्रखंड समिति विस्तार की सूची को अनुमोदन हेतु जमा लिया । जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि सभी प्रखंडों के प्रखंड समिति के पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने का काम करे। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने जिम्मेदारी आप सभी को मिली है।गुटबाजी को संगठन में हावी न दें। हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दूर दराज के ग्रामीणों तक पहुँचाने का काम करें। जिला सचिव माईकिल मुर्मू व जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने कहा कि जिस भी प्रखंड से सदस्यता अभियान के तहत रसीद काटा जा चुका है उनकी प्राप्ति रशीद जिला कार्यालय को सुपुर्द कर दे।
मौके पर केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य देवीलाल हांसदा, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, केंद्रीय सदस्य पिंकु शेख, केंद्रीय सदस्य सुनील टुडू, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, सचिव सरकार टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव सुशील जेम्स हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, मुसलोद्दीन अंसारी, इमदादुल अंसारी, रियाज अंसारी, जाबिर अंसारी, सुनील साहा, संजीत भगत, अनारूद्दीन मियां सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!