[ad_1]
शशिकांत ओझा/पलामू. गजल और सूफी संगीत में फेमस कलाकार कुमार सत्यम पलामू आयेंगे.पलामू में आयोजित आराधना संगीत संध्या में पलामू वासियों को गजल सुनाएंगे. वहीं इस कार्यक्रम में अन्य कई कलाकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.यह कार्यक्रम पिछले 27 वर्षो से आयोजित होता आ रहा है. वहीं इस वर्ष कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार कुमार सत्यम को करीब से देखने का अवसर मिलेगा.
झारखंड के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ पलामू प्रमंडल में संगीत जगत में ख्याति प्राप्त स्वपंडित राजा राम मिश्र जी के प्रथम पुण्यस्मृति और स्वर्गीय पंडित राम रक्षा मिश्र के 28 वीं पुण्यस्मृति स्मरणोत्सव में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.पलामू प्रमंडल में संगीत का बीजारोपण स्वराम रक्षा मिश्रा द्वारा किया गया था.जो की रंका राज दरबार के दरबारी गायक थे.जिनके पत्नी की याद में उनके पुत्र स्वराजा राम मिश्र ने देवरानी संगीत महाविद्यालय का शुभारंभ वर्ष 1993 में किया. जिसे उनके बेटे सूरज मिश्र चलाते है.सूरज मिश्र ने लोकल18 से कहा कि इस संगीत महाविद्यालय से सैकड़ों छात्र छात्राएं कला और संगीत की शिक्षा ली है.उनके पिता स्व० राजा राम मिश्र संगीत जगत से नामी कलाकार थे.जिन्हे दर्जनों अवार्ड भी मिल चुके है.उनके याद में स्थानीय डाल्टनगंज स्थित होटल चंद्रा रेसीडेंसी में 20 नवम्बर के संध्या 5:30 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगी.
मुंबई और दिल्ली से आ रहे प्रसिद्ध कलाकार
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुंबई से प्रसिद्ध कलाकार कुमार सत्यम, बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त तबला वादक पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज जी के पीढ़ी से पंडित शुभ महाराज ( नई दिल्ली) द्वारा तबला वादन होगा. बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीतज्ञ पद्मविभूषण डॉ. पंडित छन्नू लाल मिश्र के परमशिष्य डॉ. इंद्रेश मिश्रा (नई दिल्ली) द्वारा शास्त्रीय और उप शास्त्रीय गायन होगा.कुल 3 घंटे के इस कार्यक्रम में देश विदेश के ख्याति प्राप्त दर्जनों कलाकार द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा.लोगों के लिए अच्छी सुविधा की व्यवस्था की गई है.600 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है.लोग संध्या 5:30 से आकर कार्यक्रम का लुफ्त उठा सकेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : November 18, 2023, 16:46 IST
[ad_2]
Source link










