राजकुमार भगत
पाकुड़: पाकुड़ प्रखंड के झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत में आयोजित झामुमो के पदयात्रा सह न्याययात्रा कार्यक्रम के तहत झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव व पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख के नेतृत्व में हेमंत सोरेन के जल्द न्याय के लिए न्यायमार्च निकाला।
न्याययात्रा में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजुद थे। झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। भाजपा के लोग झारखंडी जनता द्वारा चुनी गई राज्य के विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया है। झामुमो के कार्यकर्ता डरनेवाले नही है। झामुमो के कार्यकर्ता का हेमंत सोरेन के जेल से बाहर नही निकलने तक ह न्याययात्रा जारी रहेगा। हम लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेता के न्याय के लिए पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाल रहे है। मौके पर प्रखंड सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, संगठन सचिव कौशर अली, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन जिला सदस्य फिरोज अली, दयानंद भगत, तनवीर आलम, कृष्णा मंडल ,मनिरूल शेख, फिटू शेख़, रफिजुद्दीन शेख़, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।










