Search

April 25, 2026 4:41 pm

हेमंत सोरेन कांग्रेस के साथ मिलकर कर रही है गहरी साजिश; एसटी, एससी और ओबीसी का आरक्षण काटकर मुसलमान को देना चाहती है आरक्षण: अमित शाह

बोले: राहुल बाबा आपकी चार पीढ़ियां भी नहीं जम्मू कश्मीर के लिए नहीं वापस कर सकती धारा 370

23 नवंबर के बाद झारखंड की बन रही है भाजपा सरकार ; एक-एक बांग्लादेशी को चिन्हित कर झारखंड से खदेड़ा जाएगा

विनोद सारस्वत

दुमका। हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा हेमंत बाबू आप कांग्रेस के साथ मिलकर कर रहे हैं गहरी साजिश । उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पिछले दरवाजे से आदिम जनजाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काटकर मुसलमान को देना चाहती हैं । जानता है सब जानती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार रहते यह संभव नहीं है। उक्त बातें शनिवार को क्रांतिकारी की धरती दुमका के गांधी मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने झारखंड में भाजपा सरकार बनाने के लिए भाजपा से दुमका विधानसभा के प्रत्याशी सुनील सोरेन और जामा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीति सरकार ने भारत पर बहुत दिनों तक राज किया है। आदिम जनजातियों के लिए क्या किया? यह भी पूछा जाना चाहिए की देश के कौन-कौन प्रधानमंत्री लोक नायक बिरसा मुंडा के गांव गए हैं। यह काम सिर्फ देश के एकमात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है । उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के दौरान आयोजित जनजातिय गौरव दिवस के अवसर पर पूरे देश के जनजातीय समुदाय के लोगों को 6600 करोड़ से अधिक की योजनाओं का सौगात दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि कि राहुल बाबा आपकी चार पीढ़ियां भी जम्मू कश्मीर में धारा 370 वापस नहीं कर सकती है। आप सिर्फ जनता को धोखा देने का षड्यंत्र कर सकते हैं उन्होंने जनता से अपील की कि राहुल गांधी के किसी साजिश का शिकार नहीं होना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 23 नवंबर के बाद भाजपा की सरकार बनते ही एक-एक बांग्लादेशी को चिन्हित कर झारखंड से बाहर कर देगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!