Search

June 30, 2026 10:49 pm

हूल दिवस पर विधायक हेमलाल मुर्मू और अमर कुमार बाउरी ने सिद्धू-कान्हू व तिलका मांझी को किया नमन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को लिट्टीपाड़ा चौक स्थित वीर सपूत सिद्धू-कान्हू और तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा पर झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने हूल क्रांति के महानायकों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
इस दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि सिद्धू-कान्हू और तिलका मांझी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था। उनका बलिदान और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हूल क्रांति के वीर नायकों का योगदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनके संघर्ष ने अन्याय के खिलाफ लड़ने और अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा दी है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह प्रवक्ता दिनेश विलियम मरांडी, बीडीओ संजय कुमार सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर लोगों ने वीर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

img 20260630 wa0037857008926375128688
img 20260630 wa00386386112318436843663
img 20260630 wa00394642661954847137125

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!