,अयोध्या से आया पवित्र अक्षत कलश प्रतिदिन होगी पूजा
अमर भगत, अमरापाड़ा
अमड़ापाड़ा । (पाकुड़) अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर अयोध्या से पवित्र अक्षत कलश जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में पहुंच गया है। अयोध्या से आए पवित्र अक्षत को लोगों के घरों तक पहुंचाए जाने की तैयारी की जा रही है। पवित्र अक्षत कलश से अक्षत को प्रत्येक घरों तक पहुंचाने हेतु राम भक्तों द्वारा एक विशेष बैठक शिव पार्वती मंदिर अमड़ापाड़ा में आयोजन किया गया।जिसमें घर-घर अक्षत पहुँचाने विशेष रणनीति बनाई गई। 01 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक घर-घर अक्षत पहचाने की मुहीम चलाया जाएगा। मंदिर पर रखे अक्षत कलश की नियमित रूप से पूरी विधि व्यवस्था के साथ प्रत्येक दिन पूजा अर्चना की जाएगी। बैठक में महेशपुर के अशोक भगत, स्थानीय ग्रामीण , संजीव भगत, कुंदन भगत, संजय रजक, शिवशंकर पंडित, रामनाथ भगत, बिनोद गुप्ता, सुनील मंडल, अमित कुमार, राज आनंद, निखिल, आयुष सहित आदि उपस्थित थे।










