Search

September 23, 2026 8:53 pm

बकरी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में तीन आरोपी गिरफ्तार,अन्य की गिरफ्तारी जल्द।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के धर्मखांपाड़ा गांव में बीते 23 मार्च को बकरी को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही हत्या के बाद मामले के अनुसंधानकर्ता लगातार इस मामले को लेकर छानबीन कर रहे थे. जिसके बाद मृतक जलाल शेख की पत्नी मजमा बीबी ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस मामले को लेकर ओर गहनता से जांच करते हुए शुक्रवार को घटना में शामिल तीन आरोपी सफिरुल शेख को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि साधिन शेख एवं सेबिना बीबी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है. अनुसंधानकर्ता ने बताया कि इस घटना में संगलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!