Search

June 19, 2026 1:56 pm

सुपरस्टार डायरेक्टर को जब ऋतिक-शाहरुख ने किया मना,हुआ 24 करोड़ 8 लाख का नुकसान

[ad_1]

कालीचरण (1976), विश्वनाथ (1978), कर्ज (1980), हीरो (1983), विधाता (1982), मेरी जंग (1985), कर्मा (1986), राम लखन (1989), सौदागर (1991), खलनायक (1993), परदेस (1997) और ताल (1999) जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) आज भले ही कम फिल्में बनाते हैं, लेकिन एक समय पर उनकी खूब तूती बोलती थी. कहा जाता है कि जब उनका करियर पीक पर था उनकी एक फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने काम करने से मना कर दिया था. जबकि उस फिल्म को बनाने में डायरेक्टर ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिये थे.

01

IMDB Photos

नई दिल्ली. सुभाष घई वो नाम है, जिसने हिंदी सिनेमा में अपना जादू निर्देशन, निर्माण, स्क्रीनराइटर और अभिनय चारों क्षेत्र में दिखाया है. अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले इस डायरेक्टर को दूसरा शोमैन भी कहा जाता है. सुभाष घई ने अपने हिंदी सिनेमा करियर में करीब 16 फिल्में लिखीं और निर्देशित की थीं, जिनमे से 13 फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थीं.

02

IMDB Photos

ऐसे डायरेक्टर की एक फिल्म को शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अक्षय कुमार ( Akshaye Khanna) और एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने काम करने से मना कर दिया था. बाद में वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. ये बातें साल 2005 की है.

03

IMDB Photos

इस बात को बीते हुए करीब 18 साल हो चुके हैं लेकिन जब भी उस फिल्म और सुभाष घई की बातें आती हैं, तो वो भूली बिसरी बातें अपने आप दर्शकों को याद आ जाया करती हैं. यहां हम बात कर रहे हैं साल 2005 में आई फिल्म किसना: द वॉरियर पोएट (Kisna: The Warrior Poet) की. इस फिल्म को सुघाष घई ने बेहद शिद्दत के साथ बनाया था.

04

IMDB Photos

किसना: द वॉरियर पोएट फिल्म में विवेक ओबेरॉय,एंटोनिया बर्नथ,ईशा श्रावणी,अमरीश पुरी और जरीना वहाब ने काम किया था. यह फिल्म अमरीश पुरी की आखिरी फिल्म थी. इस फिल्म के बाद 12 जनवरी 2005 को उनका निधन हो गया था.

05

IMDB Photos

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को मेकर ने 25 करोड़ में की लागत में बनाया था. फिल्म के प्रमोशन और अन्य चीजों पर मेकर्स काफी पैसा खर्च किया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 92 लाख ही कमा सकी थी. जिसके चलते सुभाष घई को अच्छा खासा नुकसान झेलना पड़ा. फिल्म के पहले दिन की कमाई से पता चल गया था कि यह फिल्म दर्शकों को निराश करने वाली है. यह फिल्म डूब चुकी है. इस फिल्म से मेकर्स को कुल 24 करोड़ 8 लाख का नुकसान उठाना पड़ा था.

06

IMDB Photos

आईएमबीडी रिपोर्ट की मानें तो, किसना: द वॉरियर पोएट फिल्म के फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह, इसकी कास्टिंग थी. रिपोर्ट में आगे लिखा है कि विवेक के किसना वाले लीड रोल के पहले सुभाष घई ने ऋतिक रोशन, शाहरुख खान और अक्षय खन्ना को ऑफर किया था. हालांकि इन तीनों फिल्म को अपने-अपने कारणों की वजह से काम करने से मना कर दिया. अंत में विवेक ओबेरॉय को यह फिल्म और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई.

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!