अब्दुल अंसारी
महेशपुर प्रखंड के गड़बाड़ी गांव निवासी लौटरी सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को एक कोबरा सांप निकलने से अफरा तफरी मच गई. वहीं कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने सर्प मित्र असराफुल शेख को सूचना दी. इसके बाद सर्प मित्र असराफुल शेख नेa कोल्ड स्टोरेज पहुंचकर सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।










