Search

June 21, 2026 8:25 pm

महेशपुर के यात्री शेड में संदिग्ध अवस्था में मिला वृद्ध व्यक्ति का शव

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के धनुषपुजा गांव में एक अधेड व्यक्ति सुधीर पहाडिया को अज्ञात लोंगो द्वारा लोहे का राॅड से मारकर कर निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार धनुषपुजा निवासी सुधीर पहाड़िया अपने ममेरा भाई के पास रहता था. वही गुरूवार रात करीब आठ बजे मृतक घर में खाना खाकर घर के सामने रोज की तरह एक यात्री शेड में सोने चला गया था. सुबह परिजनों ने देखा कि सुधीर का पैर टुटा हुआ है और माथे पर गंभीर चोट के निशान व खुन से लथपथ मृत पड़ा हुआ है. घटना की खबर से आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई. और शव को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. उधर इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नवनीत ए0 हेम्ब्रम, पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का, थाना प्रभारी आनंद पंडित, एसआई मुकुल भगत, एएसआई मृत्युंजय कुमार, एस खान दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर हर एक बिंदु छानबीन करते हुए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया. बताया जा रहा है कि प्रथम दृश्या हत्या का मामला प्रतित होती है. इसको लेकर पुलिस पूरी तहकीकात में जुटी हुई है.

क्या कहते एसडीपीओ

इस संबंध में एसडीपीओ महेशपुर नवनीत ए0 हेम्ब्रम ने कहा कि एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या हुई है. कहा कि हत्या किसने और किस वजह से घटना को अंजाम दिया है. इसक अनुसंधान शुरू कर दिया है. इसका जल्द से जल्द हत्या मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

IMG 20230812 WA0020
IMG 20230812 WA0021

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!