Search

April 24, 2026 9:03 am

बालिकाओं में आत्मरक्षा के गुण का विकास करता है कराटे – दिलीप कुमार मोदी

अक्षय कुमार सिंह

बिहारशरीफ। इस्लामपुर स्थित आर्य कन्या मध्य विद्यालय में विगत एक महीने से चले आ रहे कराटे प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सह प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस महिला सशक्ति कार्यक्रम का संचालन नारी जागृति फाउंडेशन के तत्वाधान में हुआ। इस अवसर पर संस्था के जिला अध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां की शारीरिक रूप से मजबूत होना आज छात्राओं की आवश्यकता बन चुकी है। शारीरिक रूप से सशक्त होकर वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकते हैं। एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन का निवास होता है। इस अवसर मीडिया प्रभारी श्री मोदी द्वारा विजय बच्चों को पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा नालंदा जिला के अध्यक्ष विकास कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका संजुला कुमारी, छात्र एवं छात्राओं में साधना कुमारी, लकी कुमारी, गुंजा कुमारी, आलिया कुमारी सहित अन्य छात्राएं मौजूद रही।

img 20250920 wa01715191951930317417266

Also Read: E-paper 24-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!