Search

June 24, 2026 1:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

हूल दिवस पर महिला संगठन ने कराया खेलकूद कार्यक्रम, उपासना मरांडी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पाकुड़िया :- बीचपहाड़ी पंचायत के सालपानी गांव में संथाल गोगो आजीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सिदो-कान्हू और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया। महिला समूहों को सशक्त बनाने और उनमें खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौड़, रस्साकशी, तीरंदाजी सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उपासना मरांडी ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और हूल दिवस के ऐतिहासिक संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है, ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का बेहतर माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। मौके पर कई झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

img 20260623 wa00388161469894156502051
img 20260623 wa00377699467735015872691

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!