पतरातू मिडवे रिजॉर्ट में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संवाद जन चौपाल कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हुल दिवस के अवसर पर महान आदिवासी वीरों सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलों-झानो को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। झारखंड प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पाकुड़ राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया समेत राज्य के सभी 24 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा सामाजिक न्याय, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने शोषित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। इस दौरान झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव, विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने सभी जिला अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 5 जुलाई को राजद स्थापना दिवस पूरे राज्य में उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


Related Posts

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण शिविर, बीएलओ सहित कर्मियों को दी गई प्रपत्र भरने की तकनीकी जानकारी

सरकारी खजाने पर बिचौलियों का जादू: बिना वेंडर के ही पाकुड़ में डकार गए करोड़ों! डीपीएम साहब की ‘कृपा’ पर उठे सवाल!




