Search

July 3, 2026 12:21 am

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दंपति गंभीर, बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर पहाड़ी ढाबा के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हिरणपुर थाना क्षेत्र के तुरसाडीह गांव निवासी प्रीतम यादव दूध लेकर पहाड़ी ढाबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के मधुवन गांव निवासी नरेश टुडू की मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में नरेश टुडू (40) और उनकी पत्नी मरांगमय हेम्ब्रम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लिट्टीपाड़ा पहुंचाया। वहां डॉ. दानिश ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!