Search

September 17, 2026 5:46 pm

मंत्री योगेंद्र प्रसाद दिवंगत पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में शामिल हुए

अक्षय कुमार

गोमिया। गुरुवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद गिरिडीह जिला अंतर्गत हरसिंग रायडीह स्थित राज्य सरकार के दिवंगत पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने द्वादशकर्म में शामिल होकर स्वर्गीय सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

img 20260917 wa01163690356159551488048
img 20260917 wa0117866953059776547909

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय चले जाना मेरे लिए बेहद पीड़ादायक और एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है। उनका स्नेह, आत्मीयता और अपनापन हमेशा मेरे साथ रहेगा। आज उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मन बेहद व्यथित है। उनके साथ बिताए पल और उनसे जुड़ी यादें हमेशा हृदय में जीवंत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सोनू जी का जाना झामुमो परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता को भर पाना आसान नहीं होगा। एक आत्मीय साथी के रूप में उनका स्नेह और साथ सदैव याद आता रहेगा। मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शांति प्रदान करें तथा समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!