Search

September 19, 2026 10:27 pm

जेटेट मेगा टेस्ट में 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने परखी तैयारी।

मॉक टेस्ट में समय प्रबंधन और विषयगत पकड़ का किया आकलन, शिक्षकों ने दिए परीक्षा रणनीति के टिप्स।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एसबी एग्जाम क्लासेस की ओर से शनिवार को ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में जेटेट मेगा टेस्ट आयोजित किया गया। टेस्ट में 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लेकर मॉक परीक्षा के जरिए अपनी तैयारी, समय प्रबंधन और विषयगत पकड़ को परखा।
एसबी एग्जाम क्लासेस के मोहन सर, रुपेश सर और दामोदर सर ने अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और प्रश्नों को हल करने की रणनीति पर विशेष जोर दिया। आयोजकों ने बताया कि मेगा टेस्ट से अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा का माहौल मिलता है और वे अपनी कमजोरियों को पहचानकर समय रहते सुधार कर सकते हैं। टेस्ट के सफल आयोजन में सहयोग के लिए एसबी एग्जाम क्लासेस की टीम ने विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया। क्लासेस की ओर से झारखंड के सभी जिलों में प्रत्येक शनिवार और रविवार जेटेट मेगा टेस्ट आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!