मातम मनाते नजर आ रहे है परिजन , जिम्मेदार मौन साधे हुए है
रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– बीते शुक्रवार को देर शाम प्रखंड के पश्चिम बंगाल अंतरराज्य सीमा अंतर्गत दमदमा गांव के समीप बंद पड़े खदान के पास सेल्फी लेने के दरम्यान खदान में दो युवा पानी में गिर जाने से डूबकर दोनो बच्चो की मौत हो गयी. इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
इसके पूर्व भी महेशपुर प्रखंड में कई बार बंद पड़े खदानों में डूबकर कई इंसानों की मौत हुई है। जिस पर परिजन मातम मनाते रहे और जिम्मेदार मौन साधा हुए थे।
पत्थर कारोबारियों की लापरवाही का अंजाम भुगत रहे है ग्रामीण
महेशपुर प्रखंड में पत्थर उद्योग से जुड़े कारोबारी व्यापार कर खदानों को खुला या बिना बाउंड्री के ऐसे ही छोड़ चले जाते है, जिसका अंजाम स्थानीय ग्रामीणों को बाद में भुगतना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों के बच्चे खेलने जाने वक्त उनके परिवार को पल पल का भय बना रहता है। ग्रामीण उनके भेंस, बकरी, गाय इत्यादि पालतू जानवर घास चरते वक्त गहरी खाई में गिरकर मर जाते है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। जिस को लेकर एक जिम्मेदारी होनी चाइए।










