[ad_1]
रामकुमार नायक,रायपुरः आज के मॉडर्न जमाने में हर सेलिब्रेशन पर केक कटिंग सेरेमनी जरुर होती है. ऐसे में केक की डिमांड भी काफी बढ़ गई है. अगर आप भी अपना जन्मदिन या साल गिरह मनाना चाहते हैं तो राजधानी रायपुर में एक ऐसी बेकरी है, तो जहां हर प्रकार के केक बजट में मिल जाते हैं. आपको बता दें कि रायपुर के नए बस स्टैंड के पास भगत सिंह चौक जाने वाले रास्ते पर ही Mystery Cafe and Cake’s के नाम से बेकरी शॉप काफी मशहूर है. यहां आपको बेकरी से जुड़ा हर प्रकार का सामान मिल जाएगा. लेकिन इस बेकरी शॉप पर सबसे ज्यादा मशहूर रसमलाई केक है, जिसके लोग बहुत दीवाने हैं.
आज कल खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए ज्यादातर केक काटा जाता है. लोगों की भी ऐसी चाहत रहती है, कि केक ऐसा हो कि दीवाना बना दे. ऐसे में आप इस कैफे का रसमलाई केक ट्राई कर सकते हैं. क्योंकि Mystery Cafe and Cake’s बेकरी का रसमलाई केक रायपुर छत्तीसगढ़ ही नहीं दूसरे राज्यों में भी फेमस है. यहां की रसमलाई केक ओडिशा की ब्रांच पर भी उपलब्ध हैं. रायपुर में कई ऐसे लोग भी रहते हैं, जिन्हें पेस्ट्री खूब पसंद आती है. ऐसे लोग भी यहां रसमलाई पेस्ट्री खाने के लिए आ सकते हैं.
रसमलाई केक की जानें कीमत
Mystery Cafe and Cake’s बेकरी के कर्मचारी राज खान ने बताया कि हमारी शॉप में बनने वाली रसमलाई केक काफी फेमस है. हम कहते हैं, कि चूक न जाना मिस्ट्री का रसमलाई केक खाने को, बर्थड़े, शादी, एनिवर्सरी में मिस्ट्री बेकरी के रसमलाई केक की खूब डिमांड रहती है. इसके अलावा, यहां आपको जार केक, पेस्ट्री भी मिल जाएगी. जिसमें रसमलाई, रेड वेलवेट फ्लेवर मिल जाएंगी. रसमलाई केक का रेंज 380 रुपए से स्टार्ट हो जाता है जो साइज और क्वांटिटी के आधार पर मिलता है. वहीं रसमलाई की पेस्ट्री 60 रुपए और 70 रुपए में मिलती है. यहां चॉकलेट, पाइनएप्पल, ब्लैक फॉरेस्ट, व्हाइट फारेस्ट, मिक्स फ्रूट जैसे अनेक वैरायटी के केक मिल जाएगी
.
Tags: Birth anniversary, Local18, Marriage anniversary
FIRST PUBLISHED : November 21, 2023, 15:17 IST
[ad_2]
Source link










