Search

June 21, 2026 9:26 pm

VIDEO: अप्रवासियों ने दिलाई मोरक्को फुटबॉल टीम को सफलता, हर की अपनी अलग कहानी

[ad_1]

नई दिल्ली. मोरक्को की फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया, जब उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, ब्रूनो फर्नांडेज जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से भरी पुर्तगाल टीम को हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई. मोरक्को पहला अफ्रीकी देश बन गया है, जो फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा है. मोरक्को की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है. इनमें से मोरक्को के विंगर सोफियान बोफाल (Sofiane Boufal) और उनकी मां की खुशी की तस्वीर बेहद खास थी.

यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है. इन तस्वीरों ने दुनियाभर के फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अक्सर देखा जाता है कि फुटबॉल मैच में खिलाड़ी या तो अपनी पत्नी या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विश्व कप खेलने जाते हैं. लेकिन मोरक्को की टीम के खिलाड़ियों ने मां को मैदान पर आने का आग्रह किया और उनकी जीत के बाद कुछ ऐसे ही दृश्य मैदान पर देखने को मिले.

सोफियान बोफाल मां के साथ डांस करते हुए.

Lionel Messi से भिड़ने वाले रेफरी की वर्ल्ड कप से हो गई छुट्टी, FIFA ने भेजा घर

फीफा ने भी इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “एक महत्वपूर्ण अतिथि स्टैंड में नहीं रह सकती थीं. इसलिए वह अल-थुमामा स्टेडियम में सोफियान बोफाल के साथ जश्न मनाने के लिए मैदान में प्रवेश कर गई. वह मोरक्को की जश्न की असली स्टार है”.

Screenshot 486
मोरक्को के एक और बेहतरीन खिलाड़ी अशरफ हकीमी ने भी सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो पोस्ट की, जिसपर जमकर रिएक्शंस आए. इस तस्वीर में वह अपनी मां को चुंबन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Screenshot 485
अप्रवासियों ने दिलाई मोरक्को को सफलता
मोरक्को की राष्ट्रीय टीम में खेलने से पहले वालिद रेगरागुई का जन्म फ्रांस में हुआ था. वह मोरक्को की टीम में मुख्य कोच के रूप में कार्यरत हैं. इसके अलावा हाकिम जीच, नोउसेर माजराओई और सोफियान अंबारात नीदरलैंड्स में पैदा हुए हैं. जबकि कप्तान रोमन सैस और विंगर सोफियान बोफाल कोच की तरह फ्रांस में पैदा हुए हैं. मोरक्को टीम के 26 खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ी दूसरे देश के हैं.

मोरक्को ने पुर्तगाल की टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 1-0 से रौंदा. फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में मोरक्को का सामना फ्रांस से होगा. बता दें कि मोरक्को की टीम इससे पहले क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी थी. मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप में अभी तक अजेय है. वह 4 मुकाबलों में 3 में जीत दर्ज करने में सफल हुए, वहीं एक मैच ड्रॉ हुआ. मोरक्को ने तीन बड़ी टीमों बेल्जियम, स्पेन और पुर्तगाल को मात दी. अगर मोरक्को इस साल खिताब जीत जाता है, तो उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी.

Tags: Fifa world cup, Fifa World Cup 2022, Football news, Qatar



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!