Search

June 22, 2026 12:04 am

बोकारो में यहां खरीदें नए ट्रेंड के आदिवासी कपड़े, खुद को दीजिए ट्रेडिशनल लुक

[ad_1]

कैलाश कुमार/बोकारो. आदिवासी समाज के लोगों में पारंपरिक पूजा और बड़े अवसरों पर परंपरागत आदिवासी परिधान पहनने की परंपरा है. जिसमें लोग बड़े उत्साह और उमंग के साथ त्योहारों को मानते हैं. ऐसे में बोकारो के गोमिया प्रखंड के प्रकाश बेदिया खासतौर पर पारंपरिक आदिवासी कपड़ों की दुकान का संचालन करते हैं और बड़े आदिवासी कार्यक्रम में पारंपरिक कपड़ों की बिक्री करते हैं.

विक्रेता प्रकाश ने बताया कि उनके दुकान पर लगभग विभिन्न वैरायटी और फैब्रिक से बने आदिवासी पारंपरिक कपड़े मौजूद हैं. इनमें पुरुषों के लिए खास आदिवासी बंडी, धोती, गमछा, पगड़ी, शॉल उपलब्ध है. इसमें आदिवासी बंडी की कीमत ₹350 से लेकर 750 रुपए तक है. धोती की कीमत 120 रुपए से शुरू है. पगड़ी की कीमत 350 से लेकर ₹500 तक है. शॉल कि कीमत ₹200 से लेकर ₹800 तक है.

वहीं महिलाओं के लिए खास आदिवासी सूट, लाल पाड़ साड़ी और पंछी डिजाइन की साड़ियां मौजूद हैं. इसकी शुरुआती कीमत 300 से लेकर 2000 रुपये तक है. विक्रेता प्रकाश ने बताया कि यह समान वह कोलकाता के होलसेल बाजार से खरीद कर लाते हैं और बिक्री करते हैं. वहीं, उनके दुकान पर सबसे अधिक डिमांड आदिवासी गमछे की है. प्रत्येक दिन 70 से लेकर 100 पीस गमछा बिक जाता है.

होम डिलीवरी की भी सुविधा
बताया कि उनकी दुकान पर होम डिलीवरी के भी सुविधा है. जिसे ग्राहक उनके मोबाइल नंबर 8271837081 पर संपर्क करके या व्हाट्सएप पर ऑर्डर कर मांगा सकते हैं. वहीं, उनकी दुकान पर खरीदारी करने आए ग्राहक दशरथ मुर्मू ने बताया कि उन्होंने यहां पर गमछा की खरीदारी की जो की देखने में काफी आकर्षक है और इसे गमछा समाज में विशेष पहचान मिलती है.

Tags: Bokaro news, Local18, Tribal Culture

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!