Search

April 16, 2026 7:02 am

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर अजहर इस्लाम, जनता के हक की लड़ाई में आगे

पिता से सीखा जनसेवा का पाठ, आज जनता के दिलों में जगह बना चुके अजहर इस्लाम”

गरीब छात्रों की शिक्षा का जिम्मा उठाकर मिसाल बने।

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एनडीए प्रत्याशी और समाजसेवी अजहर इस्लाम ने चुनावी हार को भुलाकर जनता की सेवा को ही अपना धर्म बना लिया है। उनका मानना है कि राजनीति का असली उद्देश्य जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना है, और यही सोच उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में पहचान दिला रही है।अजहर इस्लाम भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ मुखर होकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। क्षेत्र में जहां भी कोई समस्या देखते हैं, उसे सुलझाने की हर संभव कोशिश करते हैं। विद्यालयों की दुर्दशा से लेकर आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई तक, अजहर इस्लाम हर मोर्चे पर सक्रिय हैं।

शिक्षा में नई पहल

अजहर इस्लाम ने क्षेत्र के गरीब बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने घोषणा की है कि जो छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उनकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च वह स्वयं उठाएंगे। यह कदम न केवल बच्चों को प्रेरित करेगा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के सपने को भी साकार करेगा।

विपक्ष की भूमिका में भी सक्रिय

चुनाव हारने के बावजूद, अजहर इस्लाम ने एक सच्चे विपक्ष की भूमिका निभाते हुए क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और दुर्व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उनका कहना है, “सत्ता में रहना जरूरी नहीं, बल्कि जनता के लिए खड़ा रहना जरूरी है।

विरासत से सीखी हक की लड़ाई

अपने पिता अली अकबर से प्रेरणा लेते हुए अजहर इस्लाम ने सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलना सीखा है। वह कहते हैं कि राजनीति में उनका प्रवेश केवल लोगों के दुख-दर्द बांटने के लिए हुआ है, न कि किसी स्वार्थ के लिए।

जनता का बढ़ रहा विश्वास

अजहर इस्लाम की यह निस्वार्थ सेवा और सक्रियता जनता के बीच उन्हें एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित कर रही है। क्षेत्र में हर वर्ग के लोग उनके प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।अजहर इस्लाम का यह जज्बा और समर्पण न केवल पाकुड़, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणा है। उनका मानना है कि राजनीति सिर्फ सत्ता की कुर्सी तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह लोगों की सेवा का सबसे बड़ा मंच है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!