Search

May 3, 2026 10:44 am

Ghol Fish Curry Recipe: डिनर में बनाएं घोल फिश करी, गुजरात की यह स्टेट फिश, लाखों तक होती है कीमत, जानें रेसिपी

[ad_1]

घोल फिश करी रेसिपी (Ghol Fish Curry Recipe): भारत में मछलियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनका सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है. मछली में तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में जाकर औषधि का काम करते हैं. सेहत के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी मछलियों में एक घोल मछली (Ghol Fish) है. इसे गोल्ड फिश और सोने के दिल वाली मछली भी कहा जाता है. हाल ही में गुजरात ने इसे स्टेट फिश का दर्जा दिया है. इस मछली की कीमत 10 हजार रुपये प्रति किलो से लेकर 5 लाख रुपये तक होती है. इसका इस्तेमाल बीयर, वाइन और दवाइयां बनाने में भी किया जाता है. घोल मछली भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी और महंगी मछलियों में से एक है. घोल मछली का मांस और एयर ब्लैडर औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसकी वजह से दुनियाभर में इसकी भारी डिमांड है.

नॉन वेज खाने के शौकीन लोगों को फिश करी सबसे ज्यादा पसंद होती है. मछली से बनाई जाने वाली यह रेसिपी दुनियाभर में लोगों को खूब भाती है. फिश करी मछली और सब्जियों के अलावा कई मसालों को मिलाकर बनाई जाती है. फिश करी बेहद स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसका सेवन करना लाभकारी माना जाता है. मछली खाने के शौकीन लोगों के लिए घोल फिश करी सपना सच साबित होने जैसा हो सकता है. आमतौर पर घोल फिश करी बहुत महंगी होती है, लेकिन इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. चलिए घोल फिश करी बनाने की आसान विधि और सामग्री जान लेते हैं.

घोल फिश बनाने की सामग्री

यह हेल्दी रेसिपी बनाने के लिए आप 1 किलो घोल मछली की जरूरत होगी. इसके अलावा 250 ग्राम प्याज, 5 कटी हुई हरी मिर्च, 5 सूखी लाल मिर्च, 4 चम्मच कसा हुआ नारियल, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 बड़ा चम्मच इमली का पेस्ट, 2 चम्मच धनिया के बीज, 1 चम्मच जीरा, 7 कलियां लहसुन, 4 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल और जरूरत के अनुसार नमक की जरूरत होगी. इन सभी चीजों को मिलाकर आप स्वादिष्ट घोल फिश करी तैयार कर सकते हैं.

घोल फिश करी बनाने की रेसिपी

– इस स्वादिष्ट करी को बनाने के लिए सबसे पहले घोल मछली को टुकड़ों में काट लें. इसके बाद नमक और हल्दी पाउडर का उपयोग करके टुकड़ों को मैरीनेट करें. इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें.

– अब आप करी मसाला तैयार करें. इसके लिए सबसे पहले एक मिक्सर में सभी मसाले, कसा हुआ नारियल, कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट बनाकर रख लें.

– इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें मध्यम आंच पर रखकर उसमें तेल डालें. तेल गर्म करें और फिर मसालों व सब्जियों का पेस्ट डाले दें. फिर कुछ मिनट तक पकाएं और मिश्रण को हिलाते रहें.

– फिर कड़ाही में मैरीनेट की हुई मछली डालें और मछली को सारे मसाले में डूबने दें. इसे कुछ मिनट तक पकने दें. इसके बाद इसमें 3 कप पानी और जरूरत के अनुसार नमक डाल दें.

– आखिर में मछली को धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं. इसके बाद इसे एक सर्विंग प्लेट में निकाल लें और धनिये की पत्तियों से गार्निश करें. इसे आप चावल के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Paneer Tikka Recipe: डिनर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर टिक्का, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, ऐसे झटपट करें तैयार

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!