[ad_1]
सीतामढ़ी. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से है जहां संदिग्ध परिस्थिति में पांच लोगों की मौत हो गई है. एक साथ पांच लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है. मौत की वजह के बारे में परिजनो ने जहरीली शराब पीना बताया है.
Also Read: स्थापना दिवस पखवाड़े पर स्कूलों में प्रतियोगिता, गांवों में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
इस घटना के बाद बिना पोस्टमार्टम के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया. दूसरी तरफ प्रशासन मौत के पीछे की वजह बीमारी को बता रही है. एसपी ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है. इस घटना के बाद एसपी ने मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं. घटना सीतामढ़ी के बाजपट्टी के बाचचोपट्टी नरहा की है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
.
Tags: Bihar News
FIRST PUBLISHED : November 18, 2023, 17:13 IST
[ad_2]
Source link










