Search

July 3, 2026 11:28 pm

मोरियो गांव में डायरिया रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर पहुंची टीम

अमर भगत,

आमड़ापाड़ा: आमड़ापाड़ा प्रखंड के मोरियो गांव में डायरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सक्रिय पहल करते हुए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने गांव का दौरा कर संभावित डायरिया मरीजों की सक्रिय खोज (एक्टिव सर्विलांस) की और पेयजल स्रोतों व स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। टीम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवम कुमार, महामारी विशेषज्ञ डॉ. संजय, जिला डेटा प्रबंधक (डीडीएम) प्रताप कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, शौचालय का नियमित इस्तेमाल करने तथा डायरिया होने पर तुरंत ओआरएस घोल और जिंक का सेवन करने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि डायरिया के लक्षण दिखने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही किसी भी नए मरीज की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देने को कहा गया।

img 20260703 wa00501639665456907181572
img 20260703 wa00498328719260143696789

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!