[ad_1]
मोहन ढाकले/बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शौकत मैदान क्षेत्र में चाय बाजार है. इस क्षेत्र में एक ही जगह पर एक दर्जन से अधिक चाय की दुकानें हैं. जहां पर ₹5 में मात्र घोटा चाय मिलती है. सुबह से देर रात तक इस बाजार में लोग दूर-दूर से चाय पीने के लिए पहुंचते हैं. सभी दुकानदारों की ओर से चाय को घोट कर बनाया जाता है. इसलिए इस चाय का नाम घोटा चाय भी पड़ गया है. एक चाय के घान को करीब 50 मिनट तक घोटा जाता है. जिसके बाद वह ग्राहकों को दी जाती है.
₹5 में मिलती है इस बाजार में चाय
जब हमने इस बाजार में चाय की दुकान लगाने वाले जुबेर आलम से बात की तो उनका कहना है कि इस क्षेत्र का नाम चाय बाजार भी पड़ गया है. यहां पर एक दर्जन से अधिक चाय की दुकान है. जहां पर सुबह 6:00 बजे से लेकर तो रात के 12:00 बजे तक लोग चाय पीने के लिए पहुंचते हैं. बाजार में खरीदी करने आने वाले लोग भी इसी चाय बाजार में आकर चाय पीते हैं. मात्र ₹5 में यहां पर चाय दी जाती है.
सबसे सस्ता है यह चाय बाजार
जिले का सबसे सस्ता यह चाय बाजार है. जहां पर ₹5 में चाय मिल जाती है. यदि बाजार की अन्य दुकानों पर चाय की बात करें तो वहां पर ₹10 से ₹15 में चाय मिलती है. लेकिन इस बाजार में ₹5 की चाय मिलने के कारण सुबह से देर रात तक करीब हजारों लोग यहां पर चाय पीने के लिए पहुंचते हैं. दुकानदारों का कहना है कि जिससे हमको आमदनी भी हो रही है. एक-एक दुकानदार करीब 70 से 80 लीटर दूध की चाय रोज बनाता है.
.
FIRST PUBLISHED : November 18, 2023, 12:00 IST
[ad_2]
Source link










