Search

June 19, 2026 7:59 am

फरवरी में होगी परीक्षा, आज से भरें फॉर्म, लेट होने पर देना पड़ेगा शुल्क

[ad_1]

नई दिल्ली (Jharkhand Board Exam 2024 Date). झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अहम सूचना जारी की है. झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आज यानी 28 नवंबर 2023 से एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं (JAC Board 12th Exam Form). इसके लिए कुछ जरूरी तारीखें भी जारी की गई हैं.

सभी बोर्ड अपने स्तर पर 10वीं और 12वीं परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं. कुछ बोर्ड डेटशीट जारी करने वाले हैं तो कुछ में प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं (Board Exam 2024). केंद्रीय बोर्ड की तरह ही स्टेट बोर्ड भी परीक्षा से पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी करते हैं. इस फॉर्म को भरने के बाद ही कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा दे सकता है.

कब तक भरें झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा के फॉर्म?
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा फॉर्म 28 नवंबर 2023 से 12 दिसंबर 2023 तक बिना शुल्क के भरे जा सकते हैं. जो उम्मीदवार इस दौरान किसी भी वजह से झारखंड परीक्षा फॉर्म 2024 नहीं भर पाएंगे, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा. ऐसे स्टूडेंट्स बोर्ड द्वारा तय की गई लेट फीस के साथ 13 दिसंबर 2023 से 20 दिसंबर 2023 के बीच आवेदन कर सकेंगे.

झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा कब होगी?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाता है. जैक बोर्ड ने फिलहाल 10वीं और 12वीं परीक्षा की पूरी डेटशीट जारी नहीं की है. झारखंड बोर्ड परीक्षा 06 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 के बीच होगी. झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर परीक्षा से जुड़े अपडेट्स चेक करते रहें.

ध्यान से भरें सभी डिटेल्स
झारखंड बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह एग्जाम फॉर्म को बहुत सावधानीपूर्वक भरें. स्कूल उन्हें एग्जाम फॉर्म की एक कॉपी भी उपलब्ध करवाएगा. झारखंड बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भरी गई जानकारी को ही स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड में फिल करेगा. झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा फॉर्म 2 दिसंबर 2023 तक भरे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
CBSE बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं? यहां देखें पूरा शेड्यूल
पहले प्रयास में मिल जाएगी सरकारी नौकरी, UPSC में करेंगे टॉप, नोट करें टिप्स

Tags: 12th Board exam, Board exams, Jharkhand news

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!