Search

June 21, 2026 8:25 pm

साइंस-अकाउंट्स नहीं पड़ते पल्ले…तो डिजाइनिंग में बनाएं करियर, लाखों कमाएंगे

[ad_1]

शशिकांत ओझा/पलामू.आज के युवा करियर को लेकर संशय में रहते हैं. मैट्रिक-इंटर के बाद छात्र सरकारी नौकरी के पीछे लग जाते है. नौकरी नहीं मिलने पर हताश निराश होकर अपने अंदर के टैलेंट को नहीं पहचान पाते. जिस कारण उन्हें उनका सही ट्रैक नहीं मिल पाता है, जबकि मैट्रिक-इंटर के बाद डिजाइनिंग में करियर बनाने का भी बेहतर विकल्प है.

डिजाइन की पढ़ाई भी सामान्य इंटर के बाद ग्रेजुएशन से शुरू होती है. इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम निकलना पड़ता है. एनआईडी और एनईएफटी की परीक्षा में सफल होकर देश के 19 बड़े डिजाइन के कॉलेज में आप दाखिला करा सकते हैं. जहां से ग्रेजुएट होने के बाद आपको साल भर में 8 लाख रुपए की कमाई होनी शुरू हो जाएगी.

क्या है डिजाइन
डिजाइन कोर्स के जानकार और कोचिंग संचालकनिशांत त्रिपाठी ने लोकल18 को बताया कि लोग अपनी कला को बिना पहचाने दूसरे क्षेत्र में ले जाते हैं. जिनमें ड्राइंग का स्किल है, जिनमें वीडियो एडिटिंग स्किल है, ग्राफिक्स करने में रुचि है. वो सालाना आठ से दस लाख रुपए कमा सकते हैं. उन्होंने बताया कि फैशन डिजाइन के बारे में लोग जानते हैं, जो डिजाइन का एक आयाम हो सकता है, लेकिन इसके अलावा एप डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैब्रिक डिजाइन समेत अन्य कई तरह के डिजाइन है. जिसकी पूरे विश्व को जरूरत है.

आपके फोन में उपयोग होने वाला ऐप्स को भी डिजाइन किया जाता है. देश भर में सालाना 20,000 डिजाइन से ग्रेजुएट निकलते हैं, लेकिन आवाश्यता के हिसाब से ये 60,000 स्टूडेंट कम हैं. आज के समय में डिजाइन की आवश्यकता सभी कंपनियों को है. यहां तक की जूता बनाने वाली कंपनी को भी डिजाइनर की आवश्यकता है.

ऐसे करें तैयारी
उन्होंने बताया कि डिजाइन की तैयारी करने के लिए छात्र कक्षा दसवीं, इग्यारहवी और बारहवीं से शुरू कर सकते हैं. इसके लिए हर साल NIFT, NID, IIT द्वारा एंट्रेंस निकालकर आप डिजाइन के लिए नामांकन ले सकते हैं. इसमें 50,000 बच्चो में से 700 बच्चों का चयन होता है. इसके लिए 10 वीं के बाद तैयारी शुरू करनी होगी. ग्रेजुएशन में चार से पांच लाख खर्च होंगे. जिसके बाद मिनिमम आप साल में 7 से 10 लाख कमा सकेंगे.

20 करोड़ की है इंडस्ट्री
उन्होंने कहा कि डिजाइन आज 20 करोड़ की इंडस्ट्री है, जिसे आज भी कई लोग एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी समझते हैं. वो अपने इंस्टीट्यूट शार्प पेंसिल डिजाइन स्टूडियो में क्रैश कोर्स कराते हैं. जहां सभी तरह के डिजाइन के कोर्स कराए जाते हैं. साथ ही ग्रेजुएट के लिए भी क्लास होती है. एक साल के कोर्स के लिए वो 30,000 रुपए लेते हैं. जिसके बाद आप डिजाइन के अच्छे खासे जानकर बनकर पैसा कमा सकते हैं. फिलहाल उनके इंस्टीट्यूट में भारत के अलग अलग राज्य से 80 से अधिक छात्र हैं, जो डिजाइन का कोर्स सिखाते हैं. अधिक जानकारी के लिए छात्र 62025 97867 पर संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Career Tips, Education, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Palamu news

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!