Search

June 26, 2026 4:47 pm

मुहर्रम को लेकर पाकुड़ पुलिस अलर्ट, 40 ताजिया जुलूस की सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस फोर्स

ड्रोन कैमरे से होगी जुलूसों की निगरानी, संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

पाकुड़। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुहर्रम की नवमी के अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 14 लाइसेंसी और 10 गैर-लाइसेंसी समेत कुल 24 ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं दशमी के अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 19 लाइसेंसी और 21 गैर-लाइसेंसी समेत कुल 40 ताजिया जुलूस का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर सभी जुलूस मार्गों, मस्जिदों, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जुलूसों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में 15 क्यूआरटी टीमों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैयार रखा गया है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कार्रवाई की जा सके।

img 20260626 wa00171890757392887292880
img 20260626 wa00151290911304335039848
img 20260626 wa00166857704249323125206

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!