Search

February 4, 2026 11:00 pm

नामांकन पूरा, 23 फरवरी को मतदान, नगर परिषद चुनाव में महिला वोटर सबसे बड़ी ताकत।

पाकुड़। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 फरवरी को नामांकन वापसी और 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्डों में कुल 37,033 मतदाता हैं। इनमें 18,356 पुरुष और 18,677 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुषों की तुलना में 321 अधिक महिला मतदाता होने से इस बार चुनावी नतीजों में महिलाओं की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।

महिला मुद्दों पर केंद्रित रहेगा चुनाव

जानकारों के अनुसार चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा, योजनाओं का लाभ, सड़क, साफ-सफाई, पेयजल और स्वच्छता जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। इन्हीं मुद्दों पर प्रत्याशियों की लोकप्रियता और जनता का समर्थन तय होगा।

बड़े वार्ड तय करेंगे जीत का गणित

मतदाता सूची के अनुसार सबसे अधिक मतदाता वाले वार्ड—

वार्ड 16 (2207)

वार्ड 14 (2119)

वार्ड 21 (2114)

वार्ड 4 (2020)

Also Read: E-paper 12-12-2025

वार्ड 11 (1934)

इन वार्डों का समर्थन नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। यहां से मिलने वाला बढ़त जीत-हार का अंतर तय कर सकती है।

छोटे वार्ड भी बदल सकते हैं नतीजा

कम मतदाता वाले वार्ड—

वार्ड 20 (1357)

वार्ड 2 (1422)

वार्ड 1 (1439)

वार्ड 15 (1529)

वार्ड 5 (1541)

विशेषज्ञों के मुताबिक इन वार्डों से मिलने वाला मामूली अंतर भी परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

संशोधित मतदाता सूची से बदले समीकरण

अनुपूरक सूची के जरिए नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि मृत्यु व स्थानांतरण के कारण कई नाम हटाए गए हैं। इससे वार्डवार मतदाता संख्या में बदलाव हुआ है, जिसका असर चुनावी रणनीति पर दिखेगा।

पुराने जनप्रतिनिधियों की होगी परीक्षा

अगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या पार्षद दोबारा मैदान में हैं, तो मतदाता उनके पिछले कार्यकाल के कामकाज को आधार बनाकर फैसला करेंगे। इस बार मतदाता विकास और बुनियादी सुविधाओं पर सीधा जवाब देने के मूड में हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर