[ad_1]
हाइलाइट्स
बांसवाड़ा के लोहारिया इलाके में हुई घटना
रविवार रात को अंधेरे में बरती गई लापरवाही से गई जान
युवक के परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही ले गए शव को
आकाश सेठिया.
बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हैरान कर देने वाली घटना में एक युवक की जान चली गई. यहां एक युवक रात को बिजली नहीं होने के कारण पानी की जगह भूलवश कपास की फसल में डालने वाला जहरीला कीटनाशक गटक गया. इससे उसकी मौत हो गई. इस संबंध में परिजनों ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया और अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शव को ले गए. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है.
पुलिस के अनुसार घटना बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना इलाके के आसन गांव की है. वहां रविवार रात को बिजली नहीं होने के दौरान 26 वर्षीय युवक विनोद ने पानी की जगह जहरीली दवा पी ली. परिजन देर रात उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए. वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. इस पर अस्पताल प्रबंधन ने लोहारिया थाना पुलिस को सूचित किया. उसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया दिया गया.

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
विनोद के परिजनों ने बताया कि रविवार रात को गांव में बिजली नहीं थी. इस दौरान विनोद ने अंधेरे में पानी की जगह भूलवश वहां बोतल में रखा कीटनाशक पी लिया. इससे उसकी तबीयत खराब हो गई. बाद में उसे हाथोंहाथ जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके अलावा किसी तरह की कोई बात नहीं है.
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में ज्यादा होता है कीटनाशकों का उपयोग
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के नहरी क्षेत्र श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. वहां फसलों में कीटनाशकों का बेजा इस्तेमाल किया जाता है. कई बार फसलों में कीटनाशक छिड़कने के दौरान किसानों की तबीयत बिगड़ जाती है. कई बार दवा छिड़काव के दौरान मौत होने के मामले भी सामने आ चुके हैं. वहीं कई बार लोग कीटनाशक दवा वाले डिब्बे या बोतल को अच्छी से तरह साफ किए बिना पानी डालने के काम में ले लेते हैं. वह भी बहुत सी बार घातक सिद्ध हो जाता है.
.
Tags: Banswara news, Crime News, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : November 20, 2023, 13:34 IST
[ad_2]
Source link










