Search

May 3, 2026 6:02 pm

योगनगरी में है अनोखा कैफे, गॉर्डन की तरह है इसका लुक, देखते ही मन हो जाएगा खुश

[ad_1]

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश:उत्तराखंड में योग नगरी ऋषिकेश में कई सारे कैफे हैं. लेकिन एक कैफे है जो सबसे अलग और सबसे सुंदर है, इसी वजह से दूर दराज से लोग यहां आते हैं. इस कैफे की खासियत है यहां का वातावरण. ये एक गार्डन में बना हुआ सुंदर सा कैफे है जहां सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ दिखाई पड़ती है. इस कैफे का नाम है सीक्रेट गार्डन कैफे.

ऋषिकेश का सीक्रेट गार्डन कैफे

सीक्रेट गार्डन कैफे ऋषिकेश के अपर तपोवन में स्थित एक सुंदर सा कैफे है. इस कैफे को यहां लगभग 4 साल हो गए हैं. और इन चार सालों में ये कैफे सभी की पहली पसंद बन गया है, जिसकी वजह इस कैफे का सुंदर सा गार्डन और स्वादिष्ट व्यंजन है. लोकल 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान सीक्रेट गार्डन कैफे से क्रिस्टीन बिष्ट बताती हैं कि इस कैफे को ऋषिकेश में 4 साल के करीब हो गए है. वैसे तो यहां मिलने वाले सभी व्यंजनों का स्वाद लाजवाब है लेकिन डेजर्ट और कुकीज की बात ही अलग है. यहां तरह तरह के देश ही नहीं विदेशी डेजर्ट और कुकीज भी परोसी जाती है. एक और चीज है जो इस कैफे को और खास बनाती है वो है इस कैफे की लोकेशन, यहां पहुंचना काफियों के लिए थोड़ा मुश्किल है लेकिन यहां पहुंच के आप काफी अच्छा महसूस करेंगे.

डेजर्ट और कुकीज के लिए है प्रसिद्ध

क्रिस्टीन बताती हैं कि वे कई सालों पहले नेपाल गई थी जहां उन्होंने एक सुंदर सा छोटा सा कैफे देखा जोकि एक गार्डन पर बना हुआ था, जिसका मेन्यू बड़ा ही छोटा था लेकिन वहां मिलने वाले सभी व्यंजन काफी स्वादिष्ट था, जिसके बाद उनके दिमाग में ऋषिकेश में ऐसे ही एक कैफे की शुरुआत करना का खयाल आया. जिसके बाद उन्होंने ऋषिकेश में सीक्रेट गार्डन कैफे खोला और आज के दिन पर ये कैफे ऋषिकेश के प्रसिद्ध कैफे में से एक है. जहां मिलने वाले डेजर्ट और कुकीज के स्वाद की बात ही अलग है.

पर्यटकों को पसंद आता है गार्डन एरिया

ऋषिकेश घूमने आईं जय बताती हैं कि वह अक्सर इस कैफे में आती रहती हैं. उन्हें यहां का गार्डन एरिया काफी ज्यादा पसंद है. वहीं एडेलाइन बताती हैं कि उन्हें यहां मिलने वाले कुकीज और डेजर्ट का स्वाद काफी ज्यादा पसंद है.

Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!