Search

November 26, 2026 3:38 pm

राजस्थान: चूरू में भीषण सड़क हादसा, 5 पुलिसकर्मियों की मौत, मातम पसरा

[ad_1]

हाइलाइट्स

चूरू के सुजागनढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा
मृतकों में 4 खींवसर और 1 जायल थाने का पुलिसकर्मी शामिल
मृतकों घर में कोहराम मचा और पुलिस महकमे में छाया मातम

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ थाना इलाके में आज कार और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत में पांच पुलिसकर्मियों की एक साथ मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतकों के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसे की सूचना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया. हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हादसे के शिकार हुए पुलिसकर्मी नागौर से झुंझुनूं चुनाव ड्यूटी में जा रहे थे. इसी दौरान वे बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार को सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर सुजानगढ़ के सदर थाना इलाके में कानूता गांव के पास हुआ. वहां एक ट्रक और जायलो कार के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में कार में सवार पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. मारे गए पुलिसकर्मियों में चार नागौर जिले के खींवसर थाने के और एक जायल थाने का था. दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी की कार कबाड़ में तब्दील हो गई.

राजस्थान: चूरू में भीषण सड़क हादसा, 5 पुलिसकर्मियों की एक साथ हुई मौत, मंजर देखकर कांप उठी रूह

पुलिस महकमे में पसरा मातम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सन्न रह गई और वह मौके पर दौड़ी. वहीं आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कार से बाहर निकाला और उनको स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. तत्काल इसकी सूचना संबंधित थानों और मृतकों के परिजनों को दी गई. एक साथ पांच पुलिसकर्मियों की मौत की खबर से पुलिस महकमे में मातम पसर गया.

हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है
बाद में अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी करवाई. हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की तह में जाने का प्रयास कर रही है. वहीं हादसे की सूचना के बाद मृतक पुलिसकर्मियों के परिजन भी सुजानगढ़ दौड़े. अपनों के शव देखकर वे सुधबुध खो बैठै. पुलिस के आलाधिकारियों ने उनको ढांढस बंधाया.

Tags: Big accident, Churu news, Crime News, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!